24.4 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

सीएम धामी ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून। खटीमा गोलीकांड की 31वीं बरसी है। राज्य आंदोलन के दौरान 1 सितंबर 1994 को खटीमा में निहत्थे राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। उस गोलीकांड में 7 राज्य आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। तब अविभाजित उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। सीएम धामी ने आज खटीमा पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम ने शहीदों के परिजनों के हाल चाल पूछे और उन्हें अंग वस्त्र और उपहार भेंट किए।
इस मौके पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खटीमा पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हम आपको बता दें कि एक सितंबर 1994 को राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में पुलिस प्रशासन ने हजारों की भीड़ में की गई गोलीबारी में सात राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
उनकी शहादत की बदौलत ही 9 नवंबर 2000 को अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान नए राज्य के रूप में उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। खटीमा गोलीकांड के शहीदों में शहीद भगवान सिंह सिरोला, गोपी चंद, धर्मानंद पांडे, भगवान सिंह, परमजीत सिंह, रामपाल सिंह और सलीम शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में 1 सितंबर 1994 को हुए गोलीकांड में सात राज्य आंदोलनकारियों ने जहां अपनी शहादत दी थी। तभी से हर वर्ष गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में बनाया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने खटीमा के मुख्य चौक पर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए सात राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन कर उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट सहित खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता आर्या सहित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने अपार उत्पीड़न और कई शहादतों के बाद राज्य की प्राप्ति की। इसलिए वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों और भावनाओं के अनुरूप राज्य बनाने को लेकर संकल्प बद्ध है। सीएम ने कहा कि अटल जी द्वारा बनाए उत्तराखंड को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवारने में लगे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...