25.2 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

राम मंदिर: ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर सुरक्षा घेरा, ड्रोन सर्विलांस…थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत होगा

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर अब राम मंदिर की सुरक्षा को और चाक-चौबंद बनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और समीक्षा करती है। जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी करती है। इस बैठक में एडीजी सुरक्षा, एडीजी लखनऊ जोन, एडीजी एसएसएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एडिशनल डायरेक्टर सहित पीएसी, सीआरपीएफ और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, समिति के स्थायी सदस्य अनिल मिश्र और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने भी बैठक में शामिल हुए। बैठक से पहले सुरक्षा व्यवस्था का ग्राउंड सर्वे किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे चली। इसमें पहले दिए गए सुरक्षा सुझावों की समीक्षा की गई। नए उपायों पर चर्चा हुई।
इस दौरान सरयू नदी की सुरक्षा, ड्रोन सर्विलांस और थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और समिति सदस्यों का स्पष्ट संदेश रहा कि अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...