26.4 C
Dehradun
Saturday, July 18, 2026


spot_img

ऑपरेशन कालनेमि में कार्रवाई: 5500 से ज्यादा का किया गया सत्यापन, सलाखों के पीछे भेजे गए 14 बहुरूपिए

देहरादून। उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। यह जानकारी देते हुए आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया कि अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है। जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।
आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने बताया किऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उत्तराखंड पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करने का प्रयास करेगा। ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि समाज और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कालनेमि ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि  हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 2,704 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें छद्म वेशभूषा में 1, विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी में 1,औषधि चमत्कारिक इलाज के संबंध में भ्रामक जानकारी देने पर 1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, 491 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। देहरादून जिले में 922 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें 2 अवैध विदेशी घुसपैठ और 3 विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी शामिल हैं। वहीं, 237 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। उत्तरकाशी जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं।
टिहरी जिले में 299 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें धोखा देने के लिए बनाए फर्जी पहचान पत्र मामले में 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जबकि, 123 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। चमोली जिले में 90 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 7 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में 82 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 21 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। पौड़ी जिले में 206 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 192 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। अल्मोड़ा जिले में 65 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें छद्म वेशभूषा में 1 आरोपी की गिरफ्तारी और 1 आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है।  बागेश्वर जिले में 115 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। चंपावत जिले में 34 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 4 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। पिथौरागढ़ जिले में 168 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। नैनीताल जिले में 463 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 68 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। उधमसिंह नगर जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 18 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। जीआरपी यानी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने 22 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 14 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

0
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...