21.2 C
Dehradun
Tuesday, December 2, 2025


पंजाब में 3.87 लाख लोग हुए बेघर, अब तक 48 की मौत, 1.76 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को चार जिलों में टूटे धुस्सी बांधों (तटबंधों) पर रविवार को दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित सभी 23 जिलों के 2050 गांवों में कुल 3,87,898 व्यक्ति बेघर हो गए हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
पंजाब सरकार द्वारा अब तक 22,938 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा चुका है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने 219 राहत शिविर खोले हैं जिनमें 5404 लोगों को शरण दी गई है।
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अब तक कुल 1,76,980.05 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण अब तक 48 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि जिला पठानकोट से तीन व्यक्ति लापता हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को फोर्टिस अस्पताल से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, डीजीपी गौरव यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ में राहत और बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन व चिकित्सा सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक भी नागरिक राहत व बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। विशेष रूप से जो लोग बाढ़ के पानी के कारण मुख्य धारा से कटे हुए हैं, उनके तक जरूरी सामान व मदद पहुंचाई जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान हाल ही में आए बाढ़ व भारी बारिश से प्रभावित हजारों परिवारों पर ही केंद्रित है। पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने और उनके टूटे घर दोबारा बनाने के लिए एकजुट व दृढ़ है।
वहीं आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब में भयानक बाढ़ है लेकिन राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे हैं। वहीं, मोदी जी ने देश में होकर अभी पंजाब में बाढ़ को लेकर दो शब्द भी नहीं बोले हैं और ना ही केंद्र सरकार कोई मदद मिली है। पंजाब का 60 हज़ार करोड़ रुपये केंद्र के पास बकाया है। सिर्फ़ आम आदमी ही पंजाब को दोबारा खड़ा करने की जद्दोजहद में लगे हैं। लेकिन मोदी जी तो देश में होकर भी न अभी तक दो शब्द बोले हैं, न एक रुपये की भी मदद केंद्र से की है जबकि 60 हज़ार करोड़ पंजाब के केंद्र पर बकाया हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय ट्रक और बसों में जल्द अनिवार्य होगा ADAS, सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने की...

0
नई दिल्ली: भारत में भारी वाहन, जिनमें ट्रक और बसें शामिल हैं, अब प्रीमियम कारों जैसी एडवांस्ड सुरक्षा तकनीक से लैस होने जा रहे...

सरकार का बड़ा फैसला; सभी नए मोबाइल फोन में 90 दिनों के भीतर प्री-इंस्टॉल...

0
नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल फोन कंपनियों को बड़ा निर्देश जारी किया है। अब देश में बनने या आयात होकर आने वाले...

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की गर्जना; सटीक निशाने के साथ गाइडिंग और कंट्रोल...

0
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी मारक क्षमता और तकनीकी श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिणी कमान की तरफ से...

केंद्र सरकार सक्रिय रूप से उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को बढ़ावा दे...

0
देहरादून। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को हरिद्वार के सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत...

मुख्यमंत्री धामी ने की संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं...