अहमदाबाद/देहरादून: सोनप्रयाग को केदारनाथ की प्रतिष्ठित परियोजना का कार्य अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके लिए कंपनी को सहमति पत्र मिल गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एईएल द्वारा किया जाएगा।
12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना से 9 घंटे की कठिन यात्रा का समय घटकर 36 मिनट हो जाएगा। यह रोपवे प्रत्येक दिशा में प्रति घंटे 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। जिससे हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को सेवा मिलेगी।
यह रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम पर्वतमाला परियोजना का हिस्सा है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित इस परियोजना को पूरा होने में छह साल लगेंगे। निर्माण के बाद 29 वर्षों तक एईएल इसका संचालन करेगा।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा कि केदारनाथ रोपवे इंजीनियरिंग परियोजना से कहीं बढ़कर है, यह भक्ति और आधुनिक बुनियादी ढाँचे के बीच एक सेतु है। इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, तेज़ और अधिक सुलभ बनाकर, हम लाखों लोगों की आस्था का सम्मान करते हैं और साथ ही उत्तराखंड के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करते हैं।
अदाणी ग्रुप बनाएगा केदारनाथ में रोपवे, 8-9 घंटे की यात्रा 36 मिनट में होगी पूरी
Latest Articles
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...
एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...
राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...
कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...
उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...

















