32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

नेपाल में पूर्व पीएम ओली के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश, जेन-जी ने की गिरफ्तारी और संपत्ति की जांच की मांग

काठमांडो: जेन-जी का पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों ने ओली की गिरफ्तारी और संपत्ति की जांच की मांग की।
नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी जेन-जी का पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ आक्रोश कम नहीं हुआ है। शनिवार को जेन-जी के एक समूह ने 8 सितंबर को काठमांडो के नया बानेश्वर में विरोध के दौरान 19 प्रदर्शनकारियों के मौत मामले में 73 वर्षीय ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, मुख्य जिलाधिकारी छबी रिजाल की गिरफ्तारी की मांग की।
एक दिन पहले पूर्व पीएम ओली ने सफाई दी थी कि उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था। सवाल उठाया था कि हमारी पुलिस के पास ऑटोमैटिक हथियार भी नहीं थे तो गोलियां कैसे चलीं। उन्होंने इसके पीछे बड़ी साजिश बताते हुए जांच की मांग की है। ओली ने 9 सितंबर को पीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था।
दूसरी ओर आंदोलनकारियों की मांग है कि 1990 से बड़े पदों पर रहे नेताओं और सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित किया जाए। गौरतलब है कि 8 और 9 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शनों में 72 लोग मारे गए थे। इनमें तीन पुलिसकर्मी भी थे। ये विरोध-प्रदर्शन भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए थे।
दरअसल, ओली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद 8 सितंबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। हालांकि, यह प्रतिबंध उसी रात में हटाया गया था। मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत ने कहा कि कोर्ट ने सोशल मीडिया साइटों को बंद करने का आदेश नहीं दिया था। कोर्ट ने सिर्फ सरकार से सोशल मीडिया को नियंत्रित करने को जरूरी कानून बनाने के लिए कहा था, जो सामान्य अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...