21.9 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

GST सुधारों को बचत उत्सव बताकर बोले पीएम मोदी-मेड इन इंडिया पर दें जोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों को ‘बचत उत्सव’ कहा और इसे देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली में सरलता से गरीब, मध्यमवर्ग और छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा होगा। पीएम ने ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कल से लागू होने वाले वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) सुधार को लेकर कई अहम बाते की। पीएम मोदी ने इसे उत्सव बताते हुए स्वदेशी अपनाने की बात पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं और वो हमे देश में ही बनाना चाहिए।उन्होंने जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा। इसलिए आज मेरी एमएसएमई से, चाहे लघु हों या सूक्ष्म या कुटीर, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है कि जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे लघु-कुटीर उद्योग थे।
भारत की मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। जो हमारे उद्योग बनाएं वो दुनिया में उत्तम से उत्तम हों। जो हम बनाएं वो दुनिया में बेस्ट के पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे उत्पाद दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी पर विजय पाई है और एक बड़ा नियो मिडिल क्लास तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी गई है। अब जीएसटी सुधार से घर, स्कूटर, कार और होटल जैसे खर्चे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और नियो मिडिल क्लास को दोहरा मिलेगा।
मोदी ने 2014 से पहले की स्थिति याद दिलाते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों में टैक्स और टोल की जटिलताओं से कंपनियां परेशान थीं। बंगलूरू से हैदराबाद तक सामान भेजना इतना मुश्किल था कि कंपनियां यूरोप भेजना आसान समझती थीं। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार देश की ग्रोथ स्टोरी को नई दिशा देंगे। निवेश को आकर्षित करेंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी से शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू करना ऐतिहासिक कदम था और अब इसका नया अध्याय शुरू हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर की सुबह से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यमवर्ग, किसान, महिलाएं, दुकानदार और उद्यमी सभी को इस सुधार का लाभ मिलेगा और त्योहारों का मौसम खुशियों से भरा होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...