दुबई : भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे। भारत की पाकिस्तान पर इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा दी है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। भारत के तीन बल्लेबाज- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव कुल 20 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे और उस वक्त भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। अभिषेक का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में गरजा, लेकिन इस मैच में वह पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव फिर विफल रहे और एक रन बनाकर आउट हो गए। जब तक भारत इन दो झटकों से उबर पाता, उससे पहले ही फहीम अशरफ ने शुभमन गिल को आउट कर भारत की पारी लड़खड़ा दी।
शुरुआती झटके लगने के बाद तिलक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत की पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने टिककर खेलना शुरू किया। इस दौरान हालांकि, सैमसन को जीवनदान भी मिला। सैमसन इसका पूरी तरह फायदा तो नहीं उठा सके, लेकिन उन्होंने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।
भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, पाकिस्तान को चटाई धूल
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















