24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

पारंपरिक लाठी लड़ाई उत्सव के दौरान खून-खराबा, 4 की मौत, 100 घायल;10 ड्रोन, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

देवरगट्टू (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में देवरगट्टू बन्नी त्योहार के दौरान हुई लाठीबाजी में 4 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए। उप-जिलाधिकारी मौर्य भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि एक व्यक्ति की मौत गंभीर सिर की चोट से हुई, जबकि दूसरे की हृदय का दौरा पड़ने से हुई। जिलाधिकारी डॉ ए सीरी ने फोन पर कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
देवरागट्टू बन्नी त्योहार विजयदशमी पर माला मल्लेश्वर स्वामी के विवाह के बाद शुरू होता है। इसमें ग्रामीण प्रतीकात्मक लाठी लड़ाई करते हैं, और मामूली चोटें आने पर एक दूसरे को हल्दी लगाते हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि झगड़ों को कम करने के लिए 1,000 पुलिसकर्मी और 10 ड्रोन तैनात किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में चोटों की संख्या कम रही है।
अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से लगभग तीन लाख श्रद्धालु सदियों पुराने इस अनुष्ठान के लिए श्री माला मल्लेश्वर स्वामी मंदिर में उमड़ पड़े। लगभग 3,500 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भैरव रूप में मणि और मल्लासुर राक्षस का वध करने का प्रतीकात्मक अभिनय करते हुए लाठियों से प्रहार किया। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल सात श्रद्धालुओं को अदोनी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जबकि ज्यादातर का इलाज अलुरु अस्पताल में चल रहा है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष जी. श्रीनिवासुलु ने बताया श्रद्धालुओं का मानना है कि इस अनुष्ठान में लगने वाली चोटें ईश्वरीय आशीर्वाद का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि नेराडिकी, कोथापेटा और आस-पास के गांवों के लोग भगवान शिव के अनुयायियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरे गांवों के लोग राक्षसों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके परिणामस्वरूप भयंकर झड़पें होती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...