नई दिल्ली। जीएसटी दरों में कटौती की वजह से इस साल नवरात्र के दौरान ऑटोमोबाइल से लेकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की बिक्री पिछले 10 सालों में सबसे अधिक रही। वित्त मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि प्रमुख ब्रांड और रिटेल की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र के दौरान उनकी बिक्री में 25-100 प्रतिशत तक का इजाफा रहा। मारुति सुजुकी ने तो कहा है कि उनकी बिक्री में नवरात्र के दौरान 100 प्रतिशत की वृद्धि रही। कंपनी ने नवरात्र के पहले आठ दिनों में 1.65 यूनिट की डिलिवरी की।
कंपनी ने बताया है कि 22 सितंबर से जीएसटी में कटौती के बाद 3.5 लाख यूनिट की बुकिंग हो चुकी है। 1200 सीसी इंजन क्षमता व चार मीटर से कम लंबाई वाली कार पर अब 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। जबकि पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ सात-आठ प्रतिशत का सेस भी लगता था। बड़ी कार पर 22 सितंबर से 40 प्रतिशत का जीएसटी लग रहा है, लेकिन इससे उनकी कीमत पहले की तुलना में बढ़ने की जगह कम हुई है क्योंकि 22 सितंबर से पहले बड़ी कार पर 28 प्रतिशत जीएसटी तो 21-22 प्रतिशत का सेस लगता था।
महिंद्रा ने बताया है कि उनकी बिक्री में पिछले साल नवरात्र के मुकाबले 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हुंडई की क्रेटा और वेन्यू जैसी बड़ी कार की मांग तेज हो गई है। हुंडई की बिक्री में नवरात्र के दौरान 72 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। टाटा मोटर्स ने नवरात्र के दौरान 50,000 यूनिट की बिक्री की है।
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तु बेचने वाली कंपनी हेयर की बिक्री में नवरात्र के दौरान पिछले साल नवरात्र की तुलना में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। एसी के साथ 32 इंच से बड़े आकार के टीवी पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक 65 इंच के टीवी की बिक्री नवरात्र में रोजाना 350 यूनिट तक रही। रिलायंस रिटेल की बिक्री में नवरात्र के दौरान 25 प्रतिशत, विजय सेल्स में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि इस साल नवरात्र से लेकर दिवाली तक 4.75 लाख करोड़ की खुदरा बिक्री की उम्मीद है जो एक नया रिकार्ड होगा। उन्होंने बताया कि कैट की तरफ से देश के कई शहरों में खुदरा बिक्री को लेकर सर्वे कराया गया है और उस आधार पर यह दावा किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों में दिवाली की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2021 में नवरात्र से दिवाली तक 1.25 लाख करोड़, वर्ष 2022 में 2.50 लाख करोड़, वर्ष 2023 में 3.75 लाख करोड़ तो 2024 में 4.25 लाख करोड़ की खुदरा बिक्री हुई थी। इस वर्ष का अनुमानित आंकड़ा ?4.75 लाख करोड़ का है।
GST कटौती के बाद नवरात्र में रिकॉर्ड बिक्री, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स में जबरदस्त उछाल
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















