18.4 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मिलेगी मुक्ति, एलायंस एयर की नई योजना का शुभारंभ

नई दिल्ली। विमानन मंत्रालय ने सोमवार को हवाई किराए से जुड़ी एक नई पहल शुरू की। सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय विमानन कंपनी एलायंस एयर ने सोमवार को हवाई किराया योजना ‘फेयर से फुर्सत’ का एलान किया। इसका मकसद यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मुक्ति दिलाना है।
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर की ‘किराए से फुर्सत’ (किराए के तनाव से मुक्ति) योजना का शुभारंभ किया। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इसका मकसद यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मुक्ति दिलाना और देश में उड़ान सेवा को आसान बनाना है।
इस मौके पर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा, एलायंस एयर के प्रमुख अमित कुमार और सीईओ राजर्षि सेन भी मौजूद थे। योजना की व्यवहार्यता और यात्रियों की राय जानने के लिए ‘किराए से फुर्सत’ को आज से 31 दिसंबर 2025 तक कुछ खास मार्गों पर पायलट आधार पर लागू किया गया है।
स्थिर किराया प्रणाली हवाई किराए में उतार-चढ़ाव से जुड़ी अनिश्चितता और तनाव को खत्म करेगी। किराया योजना के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, यह योजना उड़ान योजना के मूल सिद्धांतों को देखते हुए बनाई गई है। वह नरेंद्र मोदी सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ योजना का जिक्र कर रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि राममोहन नायडू की ओर से विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा, एलायंस एयर के अध्यक्ष अमित कुमार और एयरलाइन के सीईओ राजर्षि सेन की मौजूदगी में शुरू की गई। इस पहल के तहत बुकिंग की तिथि किसी भी प्रस्थान के दिन भी स्थिर रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...

डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना  की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस...

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका प्रभावी समाधान किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा...

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...