गांधीनगर: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने कैबिनेट में विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को गृह विभाग, पुलिस, आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, शराब और उत्पाद शुल्क, परिवहन, कानून और न्याय, खेल और युवा सेवाओं जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। उनके पास सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े कई अहम जिम्मेदारियां हैं।
वहीं कैबिनेट मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई को वित्त विभाग, शहरी विकास और शहरी आवास की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग राज्य की आर्थिक और शहरी योजनाओं के लिए अहम माना जाता है। जबकि मंत्री रुषिकेश गणेशभाई पटेल को ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, पंचायत और ग्रामीण आवास, विधान और संसदीय कार्य विभाग सौंपे गए हैं। ये विभाग राज्य के ऊर्जा प्रबंधन और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
वहीं राज्य कैबिनेट में शामिल भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा विभाग दिया गया है। इससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार पर उनका ध्यान केंद्रित रहेगा।
इससे पहले कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया था। वे तीन बार के विधायक हैं और फिलहाल मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल को मिलाकर मंत्रीपरिषद में 26 मंत्री हो गए हैं। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया है।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया विभागों का बंटवारा, खुद संभाले महत्त्वपूर्ण विभाग
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















