29.8 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

दीपावली पर 100 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला

नई दिल्ली। जब पूरा देश सोमवार को रोशनी का पर्व मनाएगा, ठीक उसी दिन गरियाबंद में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के सक्रिय माओवादी अपने वर्षों पुराने हथियार बंद संघर्ष को विराम देकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। यह निर्णय महाराष्ट्र में भूपति के 61 साथियों के साथ हुए आत्मसमर्पण और बस्तर में रूपेश के 210 माओवादियों के साथ लाल आतंक छोड़कर संविधान को अपनाने की घटना के ठीक बाद आया है।
इन सामूहिक आत्मसमर्पणों की राह पर चलते हुए उदंती टीम ने भी हथियारबंद संघर्ष को त्यागने का फैसला किया है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में शांति की उम्मीद जगी है।
माओवादी सुनील द्वारा जारी एक अपील पत्र के अनुसार, कमेटी ने 20 तारीख को ही आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। पत्र में स्पष्ट रूप से बाकी यूनिटों को सोमवार दोपहर 12:30 बजे मिलने का आह्वान किया गया है, ताकि सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया जा सके। माओवादी सुनील की अपील में संगठन के भीतर का निराशाजनक माहौल साफ झलकता है।
उसने अपनी बात को वजन देने के लिए अपने साथियों से कहा है कि “पहले हमें बचना है उसके बाद संघर्ष आगे बढ़ा सकते है।” सुनील ने स्वीकार किया है कि केंद्रीय नेतृत्व (सेंट्रल कमेटी) सही समय पर निर्णय नहीं ले सका और उन्होंने कई महत्वपूर्ण कामरेडों को खो दिया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा कि “त्योहार के इस पावन मौके पर माओवादियों का यह फैसला बेहद प्रतीकात्मक है। हम लगातार अपील करते रहे हैं कि वे मुख्यधारा में लौटें और हिंसा का अंधेरा छोड़ दें। उदंती कमेटी का यह निर्णय बाकी यूनिटों (गोबरा, सीनापाली, सीतानदी) के लिए अंतिम संदेश होना चाहिए। हम उन्हें आश्वस्त करते हैं कि सरकार की पुनर्वास नीति उनके नए जीवन को रोशन करेगी।”
एक लाख रुपये का इनामी माओवादी पिलसाय कश्यप ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। संगठन में बढ़ते मतभेद, साथियों की मौत और सुरक्षित जीवन की चाह ने उसे समाज की मुख्यधारा में लौटने को प्रेरित किया। आत्मसमर्पण के दौरान उसे छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक...

सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः...

राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप और असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का...

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप...

गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे। सूत्रों...