25.3 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

मथुरा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: पटरी से उतरे 12 डिब्बे, आगरा-दिल्ली रेल रूट प्रभावित; रोक दी गईं ट्रेनें

मथुरा: दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर वृंदावन-आझई सेक्शन के बीच जैंत इलाके में कोयले से लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण दिल्ली-आगरा अप और डाउन ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। एक दर्जन ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। आगरा कैंट स्टेशन से दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। देर रात तक अप ट्रैक बाधित था, जबकि डाउन ट्रैक की गाड़ियों को चौथी लाइन से साढ़े दस बजे के बाद गुजारा जाने लगा था।
मथुरा की ओर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी रात करीब साढ़े नौ बजे जैंत इलाके में वृंदावन -आझई सेक्शन में पहुंची तभी उसके 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद अप और डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि डिब्बे आड़े तिरछे हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना किया गया। देर रात रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
दुर्घटना के बाद शताब्दी, पंजाब मेल, नंदा देवी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति सहित एक दर्जन से ज्यादा अप व डाउन रूट की गाड़ियों को मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। देर रात तक सैकड़ों यात्री ट्रेनों में फंसे हुए थे। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले डाउन ट्रैक के लिए चौथी लाइन से ट्रेनों को गुजारने का काम शुरू हो गया था, लेकिन इसके बाद भी काफी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हुई थीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी दुर्घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। टीमें मौके पर कार्य कर रही हैं। ट्रैक सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...