डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी खराबी आने के बाद गुवाहाटी लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआइ) हवाईअड्डे से दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरी।
इसे दोपहर 1.25 बजे डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर उतरना था। हालांकि लैंडिंग से कुछ क्षण पहले पायलटों को विंग्स से संबंधित एवियोनिक्स में समस्या महसूस हुई।
विमान को गुवाहाटी वापस ले जाने का निर्णय लिया गया। बाद में अलग विमान की व्यवस्था की गई और उड़ान आइएक्स -1186 गुवाहाटी से उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंची।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, तकनीकी समस्या के कारण हमारी एक उड़ान गुवाहाटी लौट आई। हमने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की और उड़ान को विलंब से संचालित किया। असुविधा के लिए खेद है। उन्होंने यात्रियों या चालक दल के सदस्यों की संख्या जैसी कोई और जानकारी नहीं दी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी समस्या, गुवाहाटी लौटा विमान; यात्रियों में फैली दहशत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















