27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, एक महिला की मौत, 8 लापता.. 13 तैरकर निकले

बहराइच: कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 13 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि एक महिला का शव मिला है। 8 अभी लापता हैं।
भरथापुर गांव घने जंगल और गेरुआ नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटियाबाजार से रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नाव से आवागमन करते हैं। बुधवार को गांव के लोग दोपहर में नदी पार कर खैरटिया बाजार गए थे। सभी ग्रामीण खरीदारी कर शाम 5:30 बजे खैरटियाघाट से नाव पर सवार होकर भरथापुर गांव की ओर रवाना हुए। लेकिन नाव जब शाम 6 बजे के आसपास भरथापुर घाट पहुंचने वाली थी तभी दो सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े लेकिन अंधेरा होने के कारण सभी बेबस नजर आए नदी में बहाव भी तेज था।
लगभग आधे घंटे बाद नाव पर सवार लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर तैर कर घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में किनारे पहुंचे। सभी ने किसी तरह घाट पर पहुंचकर चीख चिल्ला रहे एकत्रित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सुरक्षित बचकर निकले लक्ष्मी नारायण ने फोन कर सुजौली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाव में 22 लोग सवार थे। एक बाइक और चार साइकिल भी लदी थी। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह और तीन अन्य लोग सुरक्षित निकल आए हैं। नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल भी लापता है। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया।
उधर घटना की सूचना पाकर रात 9 बजे एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा और 13 लेखपालों की टीम भी गांव पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि और नौ लोगों के नदी के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित निकलने का पता चला है। साथ ही रामजेई (65) पत्नी मटरू का शव नदी से बरामद किया गया है। अभी 8 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह बना। स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि उपजिलाधिकारी एसएसबी जवानों के साथ भरथापुर गांव पहुंच गए हैं। नाव में 22 लोग सवार थे। 13 सुरक्षित तैर कर बाहर निकल आए हैं। जबकि एक महिला का शव मिला है। अभी आठ लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। अंधेरा और नेटवर्क की समस्या से दिक्कत आ रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...