नई दिल्ली: राजधानी से औसतन हर दिन 41 महिलाएं और बच्चियां गायब हो रही हैं। इस साल एक जनवरी से 15 अक्तूबर तक 19,682 लोग लापता हुए, जिनमें से 61 फीसदी यानी 11,917 महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। ऐसे में औसतन हर रोज 41 महिलाएं और बच्चियां गायब हो रही हैं। वहीं पुरुषों की संख्या 7,765 (39 फीसदी) है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से महिलाओं का लापता होने का अनुपात लगातार ऊंचा बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार, कुल लापता व्यक्तियों में से 55 फीसदी (10,780) को अब तक खोजा जा चुका है। इनमें से 6,541 महिलाएं (61 फीसदी) और 4,239 पुरुष (39 फीसदी) हैं। वहीं, 4,854 लापता बच्चे (25 फीसदी) और 14,828 वयस्क (75 फीसदी) दर्ज किए गए। स्थिति यह है कि दिल्ली पुलिस के दशकभर (2015–2025) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में कुल 2.51 लाख लोग लापता हुए, जिनमें 56 फीसदी (1,42,037) महिलाएं और 44 फीसदी (1,09,737) पुरुष थे।
आंकड़े बताते हैं कि लापता बच्चों में 72 फीसदी (3,509) बच्चियां और 28 फीसदी (1,345) लड़के हैं। 12 से 18 वर्ष के बीच के किशोर सबसे अधिक प्रभावित समूह हैं। इस आयु वर्ग में 4,167 बच्चे लापता हुए, जिनमें 78 फीसदी (3,258) बच्चियां और 22 फीसदी (909) लड़के हैं। पुलिस अब तक 68 फीसदी (2,231) बच्चियाें और 72 फीसदी (653) लड़कों को खोजने में सफल रही है।
-0 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में 304 बच्चे लापता हुए, जिनमें 41 फीसदी (124) बच्चियां और 59 फीसदी (180) लड़के थे। इनमें से क्रमशः 60 फीसदी बच्चियां और 51 फीसदी लड़के बरामद किए गए। -8 से 12 वर्ष के बीच 383 बच्चे लापता हुए, जिनमें 33 फीसदी बच्चियां और 67 फीसदी लड़के थे। इनमें से लगभग 74 फीसदी बच्चों को खोजा जा चुका है।
दिल्ली से रोजाना गायब हो रहीं 41 महिलाएं और बच्चियां, अब तक इस साल 19,682 लापता; किशोरियों पर खतरा अधिक
Latest Articles
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर शिक्षा की बात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न...
राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखण्ड...
यूसीसी का एक साल, ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण
देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए, आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल...
झारखंड बस हादसा: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई स्कूल बस, 9 लोगों की...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा पर स्थित झारखंड के ओरसा घाट पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच महिलाओं...
ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को...
तेहरान: ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों ने देश को हिला कर रख दिया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, देशभर में हुए प्रदर्शनों में अब...
















