भोपाल: राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट की आपात (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई। यह विमान दिल्ली से बंगलुरु जा रहा था। जानकारी के अनुसार, विमान में मौजूद सभी 172 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट (AIC 2487, A320 नियो, VT-EXO) दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड में एक तकनीकी चेतावनी (वार्निंग) मिलने पर पायलट ने सावधानी बरतते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्णय लिया।
राजाभोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि शाम 7:33 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया। कुछ ही मिनटों बाद क्रू ने पुष्टि की कि सिस्टम सामान्य हो गया है, फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 8:00 बजे विमान को भोपाल में सुरक्षित लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट फायर सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइन स्टाफ ने स्थिति को तत्परता से संभाला। एयरपोर्ट संचालन सामान्य रहे और अन्य उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। विमान की तकनीकी जांच के बाद इसे फिर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
भोपाल में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली से बंगलूरू जा रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित
Latest Articles
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, आवास सचिव ने मौके...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज...
पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

















