जयपुर: जयपुर के हरमाड़ा में ब्रेक फेल डंपर ने 300 मीटर तक कहर बरपाया, जिससे 13 लोगों की मौत और 15 घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर चालक हिरासत में, जांच जारी है। पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की है।
राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर कई गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद गाड़ियां परस्पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जयपुर, राजस्थान में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचलता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर लगभग 300 मीटर तक लोगों और गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा, जब तक कि वह एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चारों ओर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और वाहन बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट कर दिया और डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई वाहनों के अंदर लोग फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग मशीनों की मदद से बाहर निकाला गया।
एक के बाद एक कई गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 13 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख
Latest Articles
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
मुख्य सचिव ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए एआई आधारित जाँच बढ़ाए जाने...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य...
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र–छात्राओं के सुझाव: सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम...
मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

















