27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 7500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) मुख्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (डीएकेसी) में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 4,462.81 करोड़ रुपये मूल्य की 132 एकड़ से अधिक भूमि अस्थायी रूप से कुर्क की है।
ईडी ने इससे पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामलों में 3,083 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 42 संपत्तियां कुर्क की थीं। ईडी ने बताया है कि अब कुल कुर्की राशि 7,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
ईडी ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 120-बी, 406 और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(डी) के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की। सीबीआई ने आरकॉम, अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी।
आरकॉम और उनकी समूह की कंपनियों पर 40,185 करोड़ रुपये बकाया
आरकॉम और उसकी समूह की कंपनियों ने 2010-2012 के बाद से घरेलू और विदेशी ऋणदाताओं से ऋण लिया। इनमें से कुल 40,185 करोड़ रुपये बकाया हैं। ईडी के अनुसार पांच बैंकों ने समूह के ऋण खातों को धोखाधड़ीपूर्ण घोषित किया गया है।
इससे पहले ईडी ने बताया था कि एजेंसी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5(1) के तहत 31 अक्तूबर 2025 को जारी आदेशों के अनुसार की गई थी।
पाली हिल पर मौजूद घर और नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर भी ईडी ने किया अटैच
ईडी द्वार अटैच की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित पाली हिल पर आवास, नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर और कई अन्य शहरों में फैली संपत्तियां शामिल हैं। शहरों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम समेत) और ईस्ट गोदावरी प्रमुख हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब्त संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय यूनिट्स और भूमि के भूखंड शामिल हैं। एजेंसी ने कुल चार आदेश जारी किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,084 करोड़ बताई गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...