नई दिल्ली: देश के सबसे व्यस्त दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी हो गई, जिससे 800 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लेट हो गईं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इस समस्या को ठीक कर लिया है। एएआई ने बताया कि कुछ पुरानी देरी के कारण स्वचालित कामकाज में थोड़ी रुकावट बाकी है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की गई है।
इंडिगो ने एक्स पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्रभावित करने वाली AMSS प्रणाली की अस्थायी खराबी अब ठीक हो गई है। दिल्ली हवाई अड्डे तथा उत्तरी क्षेत्र के अन्य प्रभावित हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। हम इस समस्या के समाधान और प्रणालियों को पुनः चालू करने के लिए हवाई अड्डे और एटीसी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हैं।
तकनीकी खराबी का समाधान कर दिया है, जिसके कारण उड़ान योजना संदेशों के प्रसंस्करण में देरी हुई। आईपी-आधारित एएमएसएस प्रणाली में यह समस्या 6 नवंबर को पाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की जाएगी। एएआई ने उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से संसाधित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है।
एएआई ने बताया कि तकनीकी समस्या का पता छह नवंबर को चला और तुरंत ही नागरिक उड्डयन सचिव ने एएआई अध्यक्ष, एएआई सदस्य एएनएस और अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि हवाई अड्डे पर 800 से अधिक उड़ानें विलंबित हैं, और दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्थान करने वाली उड़ानों में लगभग 50 मिनट की देरी है।
एएआई ने एक बयान में यह भी कहा कि उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से संसाधित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि बिना किसी व्यवधान के हवाई यातायात नियंत्रण संचालन की निरंतरता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इससे पहले दिन में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हुई है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक्स पर दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी पर जानकारी दी थी। प्राधिकरण ने बताया था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव ने तुरंत एएआई के अध्यक्ष, एएनएस के सदस्य और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। ईसीआईएल के अधिकारियों और एएआई कर्मियों की एक टीम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
शुरुआत में दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर मुंबई के हवाई अड्डे पर भी देखा गया है। मुंबई में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों की मशक्कत के बाद ATC सिस्टम बहाल, 800 उड़ानों पर दिखा असर
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















