दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।
पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘लालकिले के पास हुए विस्फोट में इतने सारे अनमोल जीवन के नुकसान के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
आज शाम करीब 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जाँच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।
धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई-20 कार में धमाका हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीपी दिल्ली से बात हुई वह मौके पर हैं स्पेशल ब्रांच के प्रभारी सभी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं। मैं कुछ ही देर में घटनास्थल पर जाऊंगा और अस्पताल भी जाऊंगा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं… घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।’
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के करीब खड़ी एक कार में हुए धमाके की सनसनीखेज घटना के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। ग्रेटर नोएडा से लेकर सेंट्रल नोएडा जोन तक एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने जिले के मॉल, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, प्रमुख बाजारों, होटल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद, फरीदाबाद, बुलंंदशहर, अलीगढ़ मथुरा सीमा से सटे सभी बार्डर इलाकों में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के जा रही है। साथ ही अलर्ट भी जारी किया गया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं
यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कार धमाके में कई लोग घायल हो गए।
लाल किले के पास धमाके में 10 लोगों की मौत, कई घायल
Latest Articles
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...
सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...
पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...
फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर अभियुक्त...
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को गृह...

















