चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDS) टीम, मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम के साथ संयुक्त रूप से श्री बद्रीनाथ धाम परिसर में सघन चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल आयोजित की।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। BDS टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी। इस संयुक्त सुरक्षा ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों — पुलिस, बीडीएस टीम, 07 असम भारतीय सेना एवं मंदिर समिति—के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, बैगों एवं वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जनपद चमोली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, आर्मी और जनपद पुलिस के जबर्दस्त तालमेल से बद्रीनाथ धाम में की गई संयुक्त सुरक्षा ड्रिल
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















