23.8 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

नोएडा जेल से निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली की रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने किया था बरी

नोएडा: नोएडा के सबसे चर्चित निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली की आज रिहाई हो गई है। बीते मंगलवार को रिहाई नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई के बाद कोली को अंतिम केस में भी बरी कर दिया गया और तत्काल रिहाई के आदेश दिए गए थे। लेकिन रिहाई परवाना लुक्सर स्थित जेल तक शाम तक नहीं पहुंच पाया। जिसकी वजह से मंगलवार को जेल से नहीं छोड़ा गया।
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी मामले में सुरेंद्र कोली को बरी करते हुए कहा कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। इससे पहले कोली वर्ष 2006 में निठारी प्रकरण के खुलासे के बाद से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। करीब दो वर्षों से वह गौतमबुद्धनगर जिला जेल में बंद था। उसे अन्य कैदियों के साथ ही गाजियाबाद की डासना जेल से लुक्सर की जेल में स्थानांतरित किया गया था।
बता दे कि वर्ष 2023 में मुनेंद्र सिंह पंढेर भी निठारी कांड के सभी मामलों से बरी हो चुका है। निठारी कांड वर्ष 2006 में उस समय सुर्खियों में आया था जब नोएडा के निठारी गांव में कई बच्चों के कंकाल मिले थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...