24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई और राफेल द्विपक्षीय हवाई अभ्यास के लिए फ्रांस में

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी 16-25 नवंबर से फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना के साथ द्विपक्षीय हवाई अभ्यास में भाग लेने के लिए फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन एयर बेस पर उतरी है।
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने अभ्यास गरुण 25 शीर्षक के साथ एक्स पर कहा कि भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआइ विमान और राफेल लड़ाकू विमान अभ्यास में भाग लेंगे, जिसमें दोनों वायु सेनाओं की शक्ति और व्यावसायिकता का प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि यह अभ्यास अंतर संचालन क्षमता को और बढ़ाएगा, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा।
गौरतलब है कि 2022 में भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना के बीच संयुक्त वायु अभ्यास गरुड़ में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और फ्रांस के वायु सेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिल ने संयुक्त रूप से राफेल और सुखोई-30 में उड़ान भरी थी। दोनों ने एक संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के तहत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसे वायु सेना स्टेशन जोधपुर से उड़ाया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...