25.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

नई दिल्ली में बाल चिकित्सा जागरूकता पर तीन देशों का सम्मेलन आयोजित

देहरादून। बाल चिकित्सा जागरूकता पर नई दिल्ली में तीन देशों संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भारत, ब्राजील और जर्मनी के बच्चों की नींद की दवा में हुई तरक्की पर चर्चा की गई। जर्मनी की तरफ से वक्ता रहे  प्रो. डॉ. मेड. एकेहार्ट पैडिट्ज़ (चेयरपर्सन, ड्रेसडेन जर्मनी) ने कहा- “हम एक ई-एब्स्ट्रैक्ट बुकलेट पब्लिश करेंगे जिससे स्टूडेंट्स के काम को एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा सके और इसमें सभी चुने गए स्टूडेंट्स के एब्स्ट्रैक्ट्स भी शामिल रहेंगे।”
भारत की तरफ से वक्ता रहे प्रो. डॉ. हृदयानंद मलिक (प्रेसिडेंट, इंडियन सोसाइटी फॉर स्लीप रिसर्च) ने बताया- “स्लीप डिसऑर्डर में सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए होम्योपैथी का दूसरे मेडिकल साइंस के साथ मिलकर काम करना एक बड़ा कदम होगा।” डॉ. अवि शर्मा, चेयरपर्सन ने बताया कि “भारत में एलर्जी से जुड़े बच्चों के नींद के विकार और होम्योपैथिक इलाज” विषय पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहीं डॉ. कंचन उप्रेती, चेयरपर्सन ने कहा- “एक बच्चा जो व्यवहार, सीखने या भावनात्मक परेशानियों से जूझता है जिसकी वजह से बचपन से ही बच्चों का विकास प्रभावित होने लगता है। आज का प्रेजेंटेशन ऐसे ही विषयों पर केंद्रित रहा।” इस कार्यक्रम में चुने हुए स्टूडेंट रिसर्च पोस्टर दिखाए गए और इसका मकसद बच्चों की नींद की सेहत के लिए इंटरनेशनल सहयोग को मज़बूत करना था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...