नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ ऑन साइट काम करने की एडवाइजी जारी की है, बाकी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है, जिससे शहर में वाहनों की संख्या कम होगी और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का असर घटेगा। सरकार ने निजी कंपनियों से एडवाइजरी मानने की अपील की है।
कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत सरकार ने ये कदम उठाया है। फिलहाल दिल्ली में ग्रैप स्टेज 3 लागू है। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ग्रैप 3 के दौरान दिल्ली सरकार तेजी से कदम उठा रही है। सरकार का फोकस साफ हवा, पब्लिक हेल्थ और रियल टाइम मॉनिटरिंग पर है। सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है और खासकर बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील समूहों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।
सरकार पहले ही एमसीडी और दिल्ली सरकार के कार्यालयों के लिए अलग-अलग टाइमिंग लागू कर चुकी है। एमसीडी दफ्तर सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक चलेंगे। इससे पीक टाइम में ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण स्तर पर भी असर पड़ेगा। यह व्यवस्था फरवरी तक जारी रहेगी।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे अभियानों के तहत 2,000 से ज्यादा प्रवर्तन कर्मी विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर 24 घंटे मैदान में सक्रिय हैं। अब तक 1,200 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट्स और उद्योगों का निरीक्षण किया है। इनमें से 200 से अधिक को शो कॉज नोटिस भेजे गए हैं और 50 साइट्स को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम: निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















