29.3 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

पकड़ा गया दुष्कर्मी, ई रिक्शा चालक बनकर किया था नाबालिक का अपहरण और दुष्कर्म

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का पदभार संभालते ही इनामी एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए गए थे जिसके अंतर्गत कुख्यात गैगस्टरों एवं फरार शातिर अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यावाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुक्रम में एसटीएफ द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में एसटीएफ देहरादून के द्वारा थाना रानीपुर हरिद्वार से लगभग 2 वर्षों से फरार 25000 के इनामी अभियुक्त को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार में  वर्ष 2024 को अभियुक्त  आरिफ पुत्र कल्लू निवासी बटोली बना जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध मु अ स 206/24 धारा 376(3)पचब व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त आरिफ थाना रानीपुर क्षेत्र में ए रिक्शा चलाता था और इसके द्वारा स्कूल जाने वाली 9 वी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची को अपहरण किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। इस प्रकरण में एस टी एफ देहरादून द्वारा कार्यवाही करते हुए जानकारी की गई तो पता चला कि अभियुक्त पंजाब में किसी कबाड़ के गोदाम में काम करता है । इस पर टीम द्वारा एक सप्ताह तक मोहाली में रहकर  मैन्युअल कार्य किया गया और बलौंगी और मोहाली क्षेत्र के कबाड़ गोदामों में रह रहे मजदूरों व कामगारों का सत्यापन किया गया जिसमें बलौंगी मोहाली पंजाब से आरिफ को गिरफ्तार किया। आरिफ मोहाली पंजाब में एक कबाड़ के गोदाम में छुप कर रह रहा था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...