28.6 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

सीआईसी चयन के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 88 मिनट चली बैठक

नई दिल्ली देश में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) की नियुक्ति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण रही क्योंकि इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार के सुझाए कई नामों पर कड़ा विरोध जताते हुए असहमति नोट सौंपा।
चयन समिति की यह मैराथन बैठक लगभग 88 मिनट चली, जिसमें सीआईसी और सीवीसी के अलावा केंद्रीय सूचना आयोग के आठ खाली पदों पर नियुक्तियों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस समिति का हिस्सा हैं। राहुल ने कई नामों को लेकर आपत्ति दर्ज की, जबकि सरकार ने सभी पदों के लिए अपने सुझाव पर आगे बढ़ने का संकेत दिया।
बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि सीआईसी, सीवीसी और आठ सूचना आयुक्तों के नाम तय कर लिए गए हैं और नियुक्तियों की घोषणा जल्द की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट को भी इस बैठक की जानकारी दे दी गई है क्योंकि मामले की निगरानी वही कर रहा था।
सीआईसी का पद 13 सितंबर से खाली है, जब मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया रिटायर हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के दौरान केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि जल्द चयन समिति की बैठक बुलाकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बुधवार को पीएम के चैंबर में यह बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई और लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल को बैठक का विस्तृत एजेंडा पहले से नहीं दिया गया। उन्होंने सीआईसी पद के लिए कुछ नाम सुझाए थे, जिसे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने खारिज कर दिया। चूंकि बैठक में सीवीसी और आठ सूचना आयुक्तों के नाम पर भी चर्चा चलती रही, इसलिए यह चर्चा लंबी चली। इससे पहले भी मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपनी असहमति दर्ज कराई थी।
सीआईसी और सीवीसी दोनों ही पद सरकारी पारदर्शिता और सतर्कता व्यवस्था के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। ऐसे में इन पदों पर चयन को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव नया नहीं है। इस बार राहुल गांधी का असहमति नोट एक बार फिर विपक्ष की नाखुशी को सामने लाता है और नियुक्तियों पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर देता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्णः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता...

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

0
देहरादून। सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी, वैश्विक साझेदारियों पर जोर

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं।...

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च...

0
नई दिल्ली। फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग...