37.8 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

पुतिन ने पाक PM को कराया 40 मिनट इंतजार, झल्लाकर मीटिंग में जबरन घुस गए शहबाज

नई दिल्ली। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोरम में एक अजीब स्थिति तब बन गई जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने की कोशिश में गलती से उनकी बंद कमरे वाली मीटिंग में पहुंच गए। यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ने लगा।
तुर्कमेनिस्तान की स्थायी तटस्थता के 30 साल पूरे होने पर 12 दिसंबर को यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय फोरम आयोजित हुआ था। इसी कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ की पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक तय थी। लेकिन यह बैठक देर तक शुरू नहीं हुई। बताया गया कि शरीफ और पाक विदेश मंत्री इशाक डार करीब 40 मिनट तक एक अलग कमरे में इतजार करते रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे इंतजार के बाद शरीफ ने सोचा कि वो कम से कम पुतिन से कुछ मिनट के लिए मिल लें। इसी जल्दबाजी में वे उस कमरे में पहुंच गए जहां पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के साथ बंद कमरे में बातचीत कर रहे थे।
करीब 10 मिनट बाद शरीफ वहां से बाहर आ गए। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे ‘डिप्लोमैटिकमिसस्टेप’ बताया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को जमकर ट्रोल किया। RT इंडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि शरीफ अनजाने में चल रही बैठक के बीच पहुंच गए। कई यूजर्स ने एक्स पर तंज कसे। एक ने लिखा कि पुतिन भिखारियों पर वक्त बर्बाद नहीं करते। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रंप भी इनके साथ ऐसा ही करते थे।
यह फोरम तुर्कमेनिस्तान की आधिकारिक स्थायी तटस्थता के 30 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था। 12 दिसंबर 1995 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी थी। इसके मुताबिक, तुर्कमेनिस्तान सैन्य गठबंधनों से दूर रहता है, किसी संघर्ष में शामिल नहीं होता और अपने क्षेत्र में विदेशी सैन्य ठिकानों की अनुमति भी नहीं देता।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...