39.4 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

बदरीनाथ हाईवे पर पैनी के पास तेल से भरा ट्रक पलटा, सड़क व नाली में बहा 12,000 लीटर डीजल

गोपेश्वर : जोशीमठ बदरीनाथ हाईवे पर पैनी के पास डीजल से भरा ट्रक सड़क पर पलटने के बाद डीजल हाइवे व नालियों में बहने लगा। गनीमत यह रही कि स्थानीय नागरिकों व पुलिस ने वाहनेां को रोककर फायर सर्विस से सुरक्षा कदम उठाते हुए यातयात शुुरु कराया है।
सूचना प्राप्त होते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, फायर सर्विस एवं अन्य सहयोगी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं।जहां टैंकर में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना के समय टैंकर में लगभग 12,000 लीटर डीज़ल भरा हुआ था, जो दुर्घटना के पश्चात सड़क किनारे बह रहा था।
बताया कि घटनास्थल पर बंटी पुत्र अमरपाल, निवासी रामजी वाला, पोस्ट खिरनी, थाना मंडावर, जनपद बिजनौर मौजूद था व टैंकर चालक पम्मू लापता था। पुलिस द्वारा फोन पर संपर्क करने पर चालक ने बताया गया कि वह प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल चला गया है।
बताया कि निर्माणाधीन पुल के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा वाहनों के लिए बनाया गया अस्थाई रैंप केवल मिट्टी का है, जिसमें कोई भी सुरक्षा मानक (सेफ्टी बैरियर,गार्ड,सपोर्ट) मौजूद नहीं है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...