19.9 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

‘युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहें…’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान

नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए भारत को ऑपरेशन सिंदूर जैसे कम अवधि एवं उच्च तीव्रता वाले संघर्ष, और अपने पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय विवादों के कारण लंबी अवधि के संघर्ष के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्टी-डोमेन आपरेशन अब एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता होगी जहां एक डोमेन का प्रभाव तुरंत दूसरे डोमेन पर महसूस किया जाएगा।
आईआईटी बांबे में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने पाकिस्तान या चीन का नाम लिए बिना कहा, ‘भारत को किस तरह के खतरों और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए? यह दो तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। हमारे दोनों विरोधी परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। इसलिए हमें प्रतिरोध के उस स्तर का उल्लंघन नहीं होने देना चाहिए।’
उन्होंने कहा कि भारत का अपने दोनों पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय विवाद है। सीडीएस ने कहा, ”आतंकवाद को रोकने के लिए हमें कम अवधि एवं उच्च तीव्रता वाले संघर्षों के लिए तैयार रहना चाहिए – ऑपरेशन सिंदूर जैसा ही कुछ। हमें भूमि केंद्रित लंबी अवधि के संघर्ष के लिए भी तैयार रहना चाहिए क्योंकि हमारे बीच भूमि विवाद हैं। फिर भी, हमें इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।”
सीडीएस ने कहा कि आतंकवाद और ग्रे जोन युद्ध एक खतरा बना रहेगा, जिसके लिए रक्षात्मक के साथ-साथ आक्रामक प्रतिक्रिया की भी आवश्यकता है। ग्रे जोन का तात्पर्य आम तौर पर एक ऐसे अस्पष्ट स्थान से है जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में प्रत्यक्ष संघर्ष और शांति के बीच मौजूद होता है।
बहरहाल, उन्होंने कहा कि कई प्रौद्योगिकियां आज एक साथ युद्ध की प्रकृति और चरित्र को प्रभावित कर रही हैं। पहले कुछ ही प्रौद्योगिकियां इस बात को प्रभावित कर रही थीं कि युद्ध कैसे लड़े जाते हैं। अब एआइ, क्वांटम, एज कंप्यूटिंग, हाइपरसोनिक, रोबोटिक्स जैसी कई प्रौद्योगिकियां हो सकती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...

भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को...

0
कोलकाता: भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर...

‘द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया’

0
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत...

दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्राः राज्यपाल

0
देहरादून/रुड़की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश, डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम...