नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाती है और नागरिकों को अपने चारों ओर होने वाली घटनाओं के प्रति निष्क्रिय पर्यवेक्षक नहीं होना चाहिए। उन्होंने ”जन भागीदारी” को जनता-केंद्रित सुरक्षा का आधार बताया।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इंटरनेट मीडिया ने सूचना और संचार की दुनिया को बदल दिया है और इसमें सृजन और विनाश दोनों की क्षमता है। मुर्मु ने कहा, ”गलत सूचना से लोगों की रक्षा करना एक बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह कार्य निरंतर और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। सक्रिय इंटरनेट मीडिया उपयोगकर्ताओं का एक समुदाय बनाने की आवश्यकता है जो राष्ट्रीय हित में तथ्य-आधारित कथानक प्रस्तुत करे।”
मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से एक सतर्क, शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में ”हम सभी तेजी से आगे बढ़ेंगे”। उन्होंने कहा कि सतर्क नागरिकों के कई उदाहरण हैं जिन्होंने सुरक्षा संकटों को टालने में पेशेवर बलों की मदद की है। लोगों को अपने चारों ओर होने वाली घटनाओं के प्रति निष्कि्रय पर्यवेक्षक नहीं होना चाहिए।
उन्हें अपने आसपास और उससे परे क्षेत्रों की सुरक्षा में सतर्क और सक्रिय भागीदार बनना चाहिए। ‘जन भागीदारी’ जनता-केंद्रित सुरक्षा का आधार है।” राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आइबी प्रमुख तपन कुमार डेका सहित अन्य उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिकों से सक्रिय भूमिका का किया आह्वान
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















