25.5 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

ट्रेन का सफर कल से होगा महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना

नई दिल्ली। रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी। कल से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती किराया और ऑपरेशन की लागत के बीच संतुलन बनाना है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है।
राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी। रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा।
यात्रा दूरी किराया बढ़ोतरी
0 – 215 किमी कोई बढ़ोतरी नहीं
216 – 750 किमी ₹5
751 – 1250 किमी ₹10
1251 – 1750 किमी ₹15
1751 – 2250 किमी ₹20

उपनगरीय ट्रेनों पर असर नहीं
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो 26 दिसंबर यानी शुक्रवार से लागू हो रहा है। हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी प्रकार के सीजन टिकट उपनगरीय और गैर-उपनगरीय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होंगे। इस तारीख से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची को भी 26 दिसंबर से प्रभावी नई दरों के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...