जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिले के मोमासर गांव में गुरुवार को क्रिसमस के दिन कथित तौर पर मतांतरण कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा, जहां हिंदू समाज के लगभग चार दर्जन लोगों को उपचार के नाम पर एकत्रित किया गया था।
इन लोगों को लालच दिया गया कि यदि वे मतांतरण कर ईसाई धर्म अपनाते हैं, तो उन्हें नि:शुल्क इलाज मिलेगा, जिससे वे कभी बीमार नहीं होंगे। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने ले जाया गया, जहां शाम तक पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में से आधा दर्जन स्थानीय निवासी थे, जबकि अन्य आसपास के जिलों से मोमासर गांव आए थे। पुलिस थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इस गांव में पहले भी मतांतरण के प्रयास की घटनाएं सामने आई थीं। स्कूल संचालक से मारपीटराजस्थान के नागौर में गुरुवार सुबह क्रिसमस दिवस पर कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने निजी स्कूल संचालक के साथ मारपीट की।
शिक्षकों के साथ धक्कामुक्की करते हुए विद्यार्थियों को जबरन स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। यह मामला नागौर शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल का है। स्कूल के निदेशक शैतानाराम ने बताया कि स्कूल में क्रिसमस दिवस समारोह मनाने की तैयारी चल रही थी, तभी कुछ लोगों ने पहुंचकर तोड़फोड़ और मारपीट की। कोतवाली पुलिस थाना अधिकारी वेदपाल ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बीकानेर में क्रिसमस पर मतांतरण का आरोप, हिरासत में लिए गए 35 लोग
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















