23.5 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

सीएम ने पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त जारी की

देहरादून। मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी। 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन की गई जारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के भुगतान अब डी.बी.टी. प्रणाली से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 साल की आयु होते ही राज्य के जो लोग पात्रता की श्रेणी में आ रहे हों, उनका 59 साल की आयु से ही चिन्हीकरण कर लिया जाय, ताकि पात्रता की श्रेणी में आने पर उन्हें शीघ्र पेंशन का भुगतान किया जा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई के बिना योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए नियमित सत्यापन एवं निगरानी की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के  लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस असवर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...