मथुरा: वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् में संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुआं उठता देख सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फ्लैट में रखा सामान जल गया। सूचना के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उधर, संत प्रेमानंद महाराज आश्रम की ओर से आग लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।शनिवार देर रात छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसायटी के फ्लैट संख्या 212, जिसमें संत प्रेमानंद महाराज का आवास है, अचानक आग लग गई। प्लास्टिक जलने की दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को आग की जानकारी हुई। लोगों ने अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग लगी है। प्लैट से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। तभी सोसायटी के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग की सूचना पर सीओ सदर पीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।
संत प्रेमानंद महाराज के पड़ोस में रहने वाले चेतन लवानिया ने बताया कि महाराज जिस फ्लैट में रहते थे, उसमें अचानक आग लग गई। हालांकि प्रेमानंद महाराज पिछले एक माह से अधिक समय से यहां नहीं रह रहे हैं। वह अपने आश्रम श्रीराधाकेलि कुंज में निवास कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद तुलसी स्वामी ने बताया कि सोसायटी की चौथी मंजिल पर रहने वाले चेतन लवानिया के फोन पर पहुंचे तो संत के सेवादारों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने सेवादारों पर आरोप लगाया कि वह लोगों के साथ पुलिसकमियों के साथ भी अभद्रता और गालीगलौज की है। सीओ सदर पीपी सिंंह ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन अभी नहीं किया है।
संत प्रेमानंद के फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी; जल गया सारा सामान
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















