27.1 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

कड़ाके की ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, राजस्थान-हरियाणा में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

नई दिल्ली। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड रविवार को और बढ़ गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। यहां सीकर जिले के फतेहपुर में रात को तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण यहां खेतों व घरों की छत पर बर्फ जम गई।
रेगिस्तानी जिले जैसलमेर के चांधन और रामगढ़ में सुबह खुले में बर्फ जमी हुई नजर आई। वहीं, राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। हरियाणा के रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान माइनस में 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 13 वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया। यहां तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले पालम में सात जनवरी, 2013 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में आयानगर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल पाइप में पानी जमने लगा है। इस कारण लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। रविवार को बिलासपुर, पांवटा साहिब, ऊना और सुंदरनगर में सुबह कोहरा छाया रहा। प्रदेश में पांच स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 10.8 दर्ज किया गया।
जम्मू में पारे में जबरदस्त गिरावट आई है। सर्द हवाओं के बीच यहां रविवार को अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राजधानी श्रीनगर के 11.9 डिग्री से कम था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे रहने से अधिकांश जलाशय जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 16-17 के बाद 20-23 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। श्रीगंगानगर जिले में रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातार चौथे दिन तापमान जमाव बिंदु पर रहा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बाड़मेर में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला में 3.8, गुरदासपुर में 3.8, मोहाली में 4.8, फरीदकोट 4.7, फरीदकोट 4.7, होशियारपुर 5.8 और पठानकोट 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत में हल्की वर्षा हो सकती है।
हरियाणा में शीत लहर चलने से तापमान तेजी से नीचे आया। हिसार में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक पहुंच गया वहीं नारनौल का तापमान 1.5 डिग्री रहा। सोमवार को मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
तरनतारन में कमरे में अंगीठी जलाकर सोया परिवार, तीन की मौत
तरनतारन के गांव अलीपुर में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोये परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह, उसकी 20 वर्षीय पत्नी जशनदीप कौर और दो महीने का बेटा गुरबाज सिंह शामिल हैं। तरनतारन में एक सप्ताह में ही अंगीठी की जहरीली गैस से मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक दंपती की भी मौत हुई थी।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...