नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय एयरलाइन बिमान बांग्लादेश द्वारा ढाका से कराची के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर संज्ञान लिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के तहत देखी जा रही हैं।
सरकार से यह भी पूछा गया था कि क्या बांग्लादेश, पाकिस्तान या किसी एयरलाइन की ओर से भारतीय एयरस्पेस के इस्तेमाल को लेकर कोई औपचारिक या अनौपचारिक अनुरोध मिला है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को भारत-बांग्लादेश के बीच वर्ष 1978 में हुए एयर सर्विसेज समझौते के तहत सक्षम प्राधिकरणों द्वारा उचित विचार के बाद निपटाया जाता है।
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीतिक संवेदनशीलता और पाकिस्तान से जुड़े पिछले द्विपक्षीय अनुभवों को ध्यान में रखते हुए ही ऐसे निर्णय लिए जाते हैं। सरकार लगातार क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर रखती है ताकि देश के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एक अन्य सवाल के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया किसऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रणनीतिक रक्षा समझौते की रिपोर्टों पर भी उसकी नजर है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सभी क्षेत्रीय साझेदारों के साथ संवाद बनाए रखता है और अपनी सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर आवश्यक कदम उठाता है।
इसके अलावा, पाकिस्तान और चीन की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी सरकार ने अपना रुख दोहराया। मंत्री ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सीधे तौर पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और 10 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधे संवाद से संघर्षविराम पर सहमति बनी थी।
ढाका से कराची सीधी उड़ान की तैयारी, भारत ने कहा-एयरस्पेस और सुरक्षा पहलुओं पर रहेगी कड़ी नजर
Latest Articles
भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...
नई दिल्ली। भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...
सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...
उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...















