25.5 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026


spot_img

भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी

नई दिल्ली: सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अभी जारी है। सरकार ने कहा कि दोनों देशों की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों के आधार पर काम करती है।
सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और दोनों देश आपसी फायदे वाले समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों देशों की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों के आधार काम करती है। सिंह ने कहा, ‘द्विपक्षीय मतभेदों को उच्च-स्तरीय और संस्थागत संवाद के माध्यम से सुलझाया जाता है।’ दरअसल विदेश मंत्रालय (MEA) से अमेरिका के साथ रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग पर भारत के वर्तमान रुख और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति और मतभेद के क्षेत्रों के बारे में पूछा गया था।
विदेश मंत्रालय (MEA) से अमेरिका के साथ रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग पर भारत के वर्तमान रुख और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति और मतभेद के क्षेत्रों के बारे में पूछा गया था। जिस पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, ‘द्विपक्षीय मतभेदों को उच्च-स्तरीय और संस्थागत संवाद के माध्यम से सुलझाया जाता है।’
विदेश राज्यमंत्री ने कहा, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो आतंकवाद रोधी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं और एक स्वतंत्र, खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता सहित कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहमति साझा करते हैं। साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे समझौते भी हैं।
कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, दिसंबर 2025 तक 3,53,737 भारतीय छात्र अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मंत्रालय दोनों देशों के लंबे समय के हित में लोगों से लोगों के संबंधों और कुशल गतिशीलता के महत्व को रेखांकित करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखे हुए है।’ भारत के विदेश मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री भी नियमित रूप से अपने अमेरिकी समकक्षों से मिल रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 256 करोड...

देहरादून जिले में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का...

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 को प्रातः 10.00...

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर...

0
देहरादून/रूद्रप्रयाग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दिव्य दर्शन कर यात्रा व्यवस्थाओं...

सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...

0
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...