देहरादून। राजधानी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है। अनेक यात्री घायल हैं। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे।
सीसीआर देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक एसडीआरएफ के आदेशानुसार एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
बस चालक समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 46 वर्ष), रिचा पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 30 वर्ष) व धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत
Latest Articles
पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...
मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...
लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026
नई दिल्ली। लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...
राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...















