24.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

देहरादून। राजधानी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है। अनेक यात्री घायल हैं। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे।
सीसीआर देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक एसडीआरएफ के आदेशानुसार एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी  एचआरटीसी की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
बस चालक समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें  यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 46 वर्ष), रिचा पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश (उम्र 30 वर्ष) व धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...