27.6 C
Dehradun
Thursday, June 4, 2026


spot_img

सीमांत नगालैंड प्रादेशिक प्राधिकरण के लिए त्रिपक्षीय समझौता, अमित शाह बोले- केंद्र हर संभव मदद करेगा

नई दिल्ली : केंद्र ने नगालैंड सरकार और पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के साथ राज्य के भीतर सीमांत नगालैंड प्रादेशिक प्राधिकरण के गठन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। समझौता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुआ।
इसके बाद अमित शाह ने कहा, ‘केंद्र पूर्वी नागालैंड के विकास के लिए हर संभव मदद करेगा और अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘एक-दो को छोड़कर, अन्य सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘2019 से हमने पूर्वोत्तर में 12 महत्वपूर्ण समझौते किए हैं।’
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘मोदी सरकार की यह परंपरा रही है कि हम अपने द्वारा किए गए समझौतों को लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। मैं ईएनपीओ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार पूर्वी नागालैंड के विकास के लिए भरपूर सहायता प्रदान करेगी और अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगी। नगालैंड और केंद्र सरकार पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। हर राशि का निर्णय लेकर उसे जारी किया जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि आपकी संस्था की स्थापना के लिए प्रारंभिक खर्च केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा, ‘यह समझौता आपसी विश्वास को दर्शाता है, पूर्वी नागालैंड और पूरे राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करता है, और विकास को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करता है।’ राज्य के छह पूर्वी जिलों में फैली आठ जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च संस्था, ईएनपीओ, दशकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2010 से ही एक अलग राज्य की मांग कर रही है। बाद में इसने फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (एफएनटीए) ढांचे के तहत एक निश्चित स्तर की स्वायत्तता के लिए केंद्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 213 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 तथा नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना...

आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 8 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे...

0
देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली...

मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चैक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों की सहायता के लिए 10,000 करोड़ रुपये के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहायता देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये के ‘एटीएफ...