इंफाल/चुराचांदपुर। मणिपुर में नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे के भीतर ही एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। राज्य के मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जहां सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब लोकप्रिय सरकार गठन के विरोध में तुइबोंग इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए। पूरे दिन जिले में माहौल तनावग्रस्त बना रहा। प्रशासन को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ी।
शाम को हालात और बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, विरोध प्रदर्शन सुबह से ही जारी गए थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों का आक्रोश उस समय और भड़क उठा, जब कुकी विधायकों की तरफ से नई सरकार को समर्थन दिए जाने की जानकारी सामने आई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायकों ने समुदाय की भावना की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया है, जबकि क्षेत्र में अलग प्रशासनिक व्यवस्था की मांग लंबे समय से उठती रही है।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक अलग प्रशासन की उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक इस सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे। हालात उस समय बिगड़े जब कुकी विधायकों की मौजूदगी में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन, विधायक एलएम खौटे और नगुरसांगलुर सानाते शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने इस घटनाक्रम को समुदाय की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात करार दिया।
जानकारी के मुताबिक आंदोलन ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब दो प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शाम करीब छह बजे के बाद हालात एक बार फिर बिगड़े और छिटपुट झड़पों की घटनाएं सामने आईं। इन झड़पों में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।
इससे पहले कुकी समुदाय के कुछ संगठनों और वर्गों ने कुकी विधायकों को चेतावनी दी थी कि यदि पॉपुलर गवर्नमेंट का गठन होता है, तो वे उसका समर्थन न करें। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मणिपुर में नई सरकार के गठन के 24 घंटे के अंदर भड़की हिंसा: चुराचांदपुर में तनाव, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 213 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 तथा नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना...
आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 8 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे...
देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)...
मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली...
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चैक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों की सहायता के लिए 10,000 करोड़ रुपये के...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहायता देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये के ‘एटीएफ...
















