35.4 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर भीषण हादसा, बाराती बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में गुरुवार देर रात्रि भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 गंभीर घायल हो गए। घायलों में कई गंभीरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग जा रही थी।
गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। 34 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी व स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में 6 बारातियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी। 5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही घायलों में कुछ और बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस चालक सामान्य घायल बताया जा रहा है। घायल बस चालक कंचनपुर के भीमदत्त नगरपालिका 7 निवासी विरेंद्र बुढा को प्रहरी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
प्रथम दृष्टया में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग और बस ओवरलोडिंग के कारण चढ़ाई में नहीं चढ़ पाना बताया जा रहा है। घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी भेजा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...