वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the Worst’ यानी सबसे खतरनाक अपराधी की सूची में शामिल किया है। यह सूची अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) द्वारा एक नई सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसमें गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए अवैध प्रवासियों का विवरण दिया गया है।
विभाग की ओर से शुरू की गई इस वेबसाइट में अपराधियों के नाम, तस्वीरें, राष्ट्रीयता और उनके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को यह दिखाना है कि किन आपराधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उनके समुदायों से हटाया गया है।
वेबसाइट के शुरुआती संदेश में बताया गया है कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे गंभीर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। इसमें हत्या, यौन अपराध, ड्रग तस्करी और हिंसक अपराधों में शामिल लोगों को सबसे पहले सूचीबद्ध किया गया है। DHS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस वेबसाइट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब आम लोग खुद देख सकते हैं कि किन अपराधियों को पकड़ा गया है, उन्होंने क्या अपराध किए और उन्हें किन इलाकों से हटाया गया।
सूची में शामिल 89 भारतीय नागरिकों पर यौन अपराध, बलात्कार, ड्रग तस्करी, चोरी, DUI (नशे में वाहन चलाना), हिट एंड रन, तस्करी, धोखाधड़ी, डकैती, हमला, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, घरेलू हिंसा और एक हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। सभी नाम ऐसे लोगों के हैं जिन्हें अमेरिका में गिरफ्तार कर दोषी ठहराया जा चुका है। इस वेबसाइट में सर्च फिल्टर की सुविधा भी दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता नाम, देश या राज्य के आधार पर जानकारी खोज सकते हैं।
अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों का किया खुलासा
Latest Articles
प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...
अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...
DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...
भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...
नई दिल्ली। भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...

















