नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट एक्सपो और एआई शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बदलाव की दौड़ में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में है। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1.4 अरब आबादी की ताकत, मजबूत पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम और शोध क्षमता ने भारत को एआई के क्षेत्र में आगे खड़ा किया है। यह देश के युवाओं की क्षमता और नवाचार शक्ति को भी दिखाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेज प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में योगदान दे रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया के कई देशों से वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्यमी और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला रहा है। यह सम्मेलन नवाचार, सहयोग और जिम्मेदार उपयोग जैसे मुद्दों पर वैश्विक चर्चा को मजबूत करेगा। उद्घाटन के बाद पीएम ने प्रदर्शनी का दौरा किया और स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं व तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत भी की।
पीएम मोदी ने स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत की और एआई आधारित नए समाधानों को देखा। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साथ आयोजित हो रहा है और इसे ग्लोबल साउथ का पहला अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन बताया गया है।
यह आयोजन एआई के व्यावहारिक उपयोग का राष्ट्रीय मंच है, जहां नीति, नवाचार और बड़े स्तर पर लागू तकनीक को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सपो 70 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में बने 10 एरेना में फैला है। इसमें 300 से अधिक चुने हुए पवेलियन, 600 से ज्यादा उभरते स्टार्टअप और 13 देशों के पवेलियन शामिल हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं।
समिट में 500 से ज्यादा सत्र और 3,250 वक्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस तीन विषयों में बांटा गया है। इंडिया एआई मिशन के तहत 12 स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल भी पेश किए जा रहे हैं, जो 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। आयोजन में ढाई लाख से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के तहत लगी एआई प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न पवेलियन में स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत कर अलग-अलग क्षेत्रों में एआई के उपयोग को देखा। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित हो रहा है। इसे ग्लोबल साउथ का पहला अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर आयोजन माना जा रहा है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार जल्द ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन शुरू करेगी। यह उद्योग, रोजगार और भविष्य केंद्रित पहल होगी। इसका मकसद भारत को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनाना और भविष्य के लिए तैयार टैलेंट पाइपलाइन तैयार करना है।
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। यह एक्सपो एआई तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, स्टार्टअप नवाचार और डिजिटल समाधान को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसमें देश-विदेश की कंपनियां और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। एआई आधारित समाधान आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अभिनेता राणा दग्गुबाती ने एआई पर बड़ा बयान दिया। एआई के असर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तकनीक बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही हम सबको रिप्लेस कर सकती है।
‘एआई में भारत सबसे आगे’, एआई इम्पैक्ट एक्सपो पर पीएम मोदी ने गिनाईं देश की ताकतें
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड की वित्तीय...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से राज्य में...
सरकार गेमिंग नियम 2026 को अधिसूचित किया, यह पहली मई से प्रभावी होगा
नई दिल्ली। सरकार ने आज ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन संबंधी नियम-2026 अधिसूचित किए हैं, जो पहली मई से लागू होंगे। इन नियमों...
एयर चाइना ने बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं
नई दिल्ली। एयर चाइना ने आधिकारिक तौर पर कल से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। भारत...
यमुना प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायाधिकरण ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा...
मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न...














