देहरादून: सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं से संबंधित मिसिंग लिंक फंडिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण, ऊर्जा, विद्यालय शिक्षा, पिटकुल, सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागों की उन परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिनके पूर्ण क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है या जिन्हें आंशिक फंडिंग प्राप्त होने के बावजूद शेष धन की जरूरत है।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त फंड अथवा आंशिक “मिसिंग लिंक” फंड की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत लेकिन लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने सचिव वित्त को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त धनराशि की मांग का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा जिन परियोजनाओं को धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उनका कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रस्तुत करें।
मुख्य सचिव ने विभागों एवं जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में पारदर्शिता और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर व रंजीत सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव
Latest Articles
बदरीनाथ धाम पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ, कल खुलेंगे कपाट
चमोली। शीतकालीन प्रवास के उपरांत भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी एवं देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र उत्सव डोलियाँ योगध्यान...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का...
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुले, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित...
देहरादून। श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ...
केरलमः त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत, पीएम मोदी...
नई दिल्ली। केरलम में मध्य त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत...
सिविल सेवा दिवस पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि वित्त प्रणाली को...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को साहूकारी प्रथाओं से राहत दिलाने के लिए कृषि वित्त प्रणाली...















