25.5 C
Dehradun
Saturday, April 25, 2026


spot_img

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा पर मंत्रालय ने साफ किया रुख

नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 28 जनवरी को हुए लरजेट 45 विमान हादसे की जांच में सरकार पूरी पारदर्शिता और पेशेवर तरीकों के साथ लगी हुई है।
मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) इस हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी करेगा। इसके लिए विमान के कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) की जांच की जा रही है। डीएफडीआर डेटा को एएआईबी की फ्लाइट रिकॉर्डर लैब में सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है।
मंत्रालय के अनुसार अभी सीवीआर की तकनीकी जांच चल रही है। इसके लिए विमान बनाने वाले देश के विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी तरह तकनीकी और सबूत-आधारित है। इसमें विमान के मलबे की जांच, ऑपरेशन और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की समीक्षा और जरूरी हिस्सों के लैब परीक्षण शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के नियमों के अनुसार, हादसे के 30 दिन के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। अंतिम रिपोर्ट बाद में आएगी।
बता दें कि मंत्रालय ने हादसे के बाद सिविल एविएशन निदेशालय (डीजीसीए) से वीएसआर वेंचर्स की विशेष ऑडिट कराने को कहा है। इसमें ऑपरेटर की नियमों के पालन, ऑपरेशन नियंत्रण, मेंटेनेंस, क्रू ट्रेनिंग, और सुरक्षा प्रबंधन की जांच शामिल है। यह ऑडिट 4 फरवरी 2026 से चल रही है और जल्द समाप्त होने की उम्मीद है। साथ ही, मंत्रालय ने अन्य प्रमुख गैर-निर्धारित ऑपरेटरों और वीआईपी/वीवीआईपी उड़ानों वाले हवाईअड्डों की भी विशेष जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि सभी जांच और नियम-पालन की कार्रवाइयां पूर्ण पारदर्शिता और पेशेवरता के साथ हो रही हैं। उन्होंने जनता और मीडिया से आग्रह किया है कि किसी प्रकार की अटकलों पर ध्यान न दें और जांच को पूरी तरह पूरा होने दें। हादसे के बाद, अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने गंभीर लापरवाहियों की संभावना पर विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोई भी अदालत किसी महिला को उसकी इच्‍छा के विरूद्ध गर्भधारण जारी रखने के...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग को उसकी इच्‍छा के विरूद्ध गर्भधारण जारी...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज

0
नई दिल्ली। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आना तय है। दक्षिण 24 परगना जिले के...

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका; तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल

0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में...

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण नमनगन में संपन्न

0
नई दिल्ली। भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण आज उज़्बेकिस्तान के नमनगन में संपन्न हो गया। भारतीय सशस्त्र बलों के 60 कर्मियों...

केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

0
देहरादून। केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को सुविधा मिली। 15 अप्रैल को सायं...