अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से ही अजेय बना हुआ है।
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने चारों मैच जीते, जबकि पाकिस्तान चार में से तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेने में सफल रही। वहीं, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया। नामीबिया ने अपने चारों मैच गंवाए। भारतीय टीम ग्रुप में शीर्ष पर रही।
भारतीय टीम भले ही मैच जीतने में सफल रही, लेकिन उसकी फील्डिंग एक बार फिर खराब रही। भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े। इतना ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और एक बार फिर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। शिवम दुबे ने हालांकि, शानदार बल्लेबाजी की जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी।
शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने नीदरलैंड को हराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने धीमी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 36 रन बनाए। टीम ने मैक्स ओडौउड (20) का विकेट गंवाया जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर में बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (24) ने पांड्या का स्वागत एक्सट्रा कवर पर चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में डीप मिडविकेट बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे। कॉलिन एकरमैन (23) ने भी पैंड्या पर छक्का मारा जबकि बास डि लीडे ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा। नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की ओर से वरुण ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम मिला और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वॉशिंगटन सुंदर को एकादश में जगह मिली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म नीदरलैंड के खिलाफ भी जारी रही। अभिषेक एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हुए और सिर्फ तीन ही गेंद खेल सके। हालांकि, शिवम दुबे ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेली।
शिवम ने हार्दिक पांड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की। दुबे और पांड्या 14वें ओवर में उस समय साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में था। इन दोनों की पारियों से भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा। नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोगान वान बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम अपना अगला मैच इसी मैदान पर सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















